google
आजकल ज्यादातर व्यक्ति अपनी घर की बिगड़ती हालत और आर्थिक स्थिति से परेशान रहते हैं, हम हमेशा ये सोचते रहते हैं कि हमारे घर की दरिद्रता कैसे दूर हो। पर क्या आप जानते हैं। हम जाने अंजाने बहुत से काम ऐसा करते हैं जिसे करने से हमारे घर में गरीबी आती है और हमे पता भी नहीं चलता है। आज हम आपको ऐसी 7 चीजों के बारे में बताने जा रहें हैं। जिन्हें भूलकर भी हमें जमीन पर नही रखना चाहिए। इन्हें रखने से घर में दरिद्रता आती है। आइये जानें-
1- सोना यानी गोल्ड हर व्यक्ति को पसंद होता है। यह आपके शरीर की शोभा बढ़ाता है, और स्त्रियों को तो ये बहुत भाता है। हमे सोने को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए, सोना जमीन पर रखने से आपकी घर की आर्थिक स्थिति पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है।
2- आपको जानते ही होंगे कि शंख का प्रयोग हर रोज पूजा पाठ में किया जाता है, इसलिए कभी भी शंख को जमीन पर नहीं रखना चाहिए। और न ही शंख को कभी जूठा रखना चाहिए, शंख को बजाने के बाद हमेशा उसे धो लेना कर ही रखना चाहिए। जिससे घर की पवित्रता बनी रहती है।
3- दीपक हम सभी के घर में प्रतिदिन जलाया जाता है, पर क्या आप जानते हैं एक छोटा सा दीपक भी हमारे घर की दरिद्रता का कारण बन सकता है। दीपक का प्रयोग हम भगवान की पूजा के लिए करते हैं। इसीलिए कभी गलती से भी दीपक को जमीन पर नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से आपके घर से दरिद्रता कभी नही जाती और आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब बनी रहती है।
4- हमलोग शिवलिंग की पूजा तो प्रतिदिन करते ही हैं, और भगवान शिव के भक्तो की भी कमी नही है। पर क्या आप जानते है कि, शिवलिंग को कभी जमीन पर नहीं रखना चाहिए, हममें से कई लोग मंदिर साफ़ करते समय कई बार शिव लिंग को जमीन पर रख देते हैं, ऐसा कभी न करें इससे आपके घर में परेशानियों का वाश रहता है।
5- हमलोग प्रतिदिन देवी देवताओं की पूजा करते हैं, कभी भी भगवानो की मूर्तियों को जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसस घर में अशांति रहती है, और घर में लड़ाई झगड़े भी होते रहते हैं। अगर घर से दरिद्रता दूर करना चाहते हैं तो कभी गलती से भी भगवान की मूर्ति जमीन पर न रखें।
6- यगोपवित जिसे हम लोग आम भाषा में जनेऊ भी कहते हैं। जनेऊ को बहुत पवित्र धागा माना जाता है। इसलिए इसे भी कभी जमीन पर नहीं रखना चाहिए और न ही कही भी फेकना चाहिए अगर आपका जनेऊ खराब हो जाता है तो उसे किसी पेड़ की टहनी बांध देना या टांग देना चाहिए।
7- शालिग्राम की पूजा तो सभी लोग करते हैं। पर एक बात हमेशा ध्यान में रखे कभी भी शालिग्राम को जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इससे भी आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है, और आपके धन की हानि भी हो सकती है। खबर अच्छी लगी हो तो अगली खबर के लिए ऊपर सब्सक्राइब पर क्लिक करें।
Comments
Post a Comment