google
हिंदू धर्म में ऐसी कई मान्यताये हैं, जो कई वर्षो से मानी जाती हैं। मनुस्मृति में कुछ ऐसी बातों के बारे में बताया गया है, जो हमारे सुखी जीवन के लिए अत्यंत ही लाभदायक साबित हो सकती हैं इसके अलावा इस ग्रन्थों में जीवन को सुखी व संस्कारवान बनाने के अनेक सूत्र बताए गए हैं। मनुस्मृति में ये भी बताया गया है कि यदि कही पर व्यक्ति को ये 6 चीजे दिखाई दें या मिले तो उसे तुरंत ले लेना चाहिए। इससे व्यक्ति को कई फायदे हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि वो कौन सी 6 चीजें है।
1- विद्या या ज्ञान
शास्त्रों में बताया गया है की जहां भी आपको ज्ञान यानी की विद्या मिले तो उसे तुरन्त ले लेना चाहिए। अधिक ज्ञान होने के कारण व्यक्ति को कुछ भी पाना ज्यादा कठिन नहीं रह जाता है। इसलिए जिस किसी भी व्यक्ति से, चाहे वो अच्छा हो या बुरा उसे यदि अधिक ज्ञान है तो उससे ज्ञान लेने में संकोच कभी नहीं करना चाहिए।
2- धर्म
धर्म का वास्तिविक अर्थ धारण करना अर्थात जहां भी आपको किसी भी धर्म के बारे में कुछ सिखने को मिलता है, तो उसे तुरन्त ले लेना चहिये। धर्म जैसे पूरी ईमानदारी से अपने परिवार का पालन-पोषण करना व हमेशा सच बोलना भी धर्म का ही एक रूप है। इसलिए मनुस्मृति में बताया गया है की जहां कहीं से भी हमें सादा जीवन-उच्च विचार जैसे सिद्धांत मिले, उसे ग्रहण करने में कभी भी संकोच नहीं करना चाहिए।
3- रत्न
सभी लोग ये बात तो जानते ही हैं कि रत्न कई प्रकार के होते हैं। जैसे- मोती, पन्ना, माणिक, मूंगा आदि तथा ये रत्न बहुत ही मूल्यवान होते हैं। आपने हमेशा देखा होगा की कोयले की खान व समुद्र की तलहटी को साफ-स्वच्छ स्थान नहीं माना जाता है लेकिन फिर भी इसी स्थान में बेशकीमती रत्न होते हैं। इसलिए मनुस्मति में कहा गया है की जहां भी आपको रत्न मिले तो तुरन्त ले लेना चाहिए।
4- पवित्रता
पवित्रता का संबंध आचार-विचार, व्यवहार व सोच से है। कहा जाता है की जिस व्यक्ति के अच्छा व्यवहार व अच्छी सोच होती है, वे व्यक्ति हमेशा सफलता को प्राप्त करते हैं। तथा एक सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। इसलिए मनुस्मृति में बताया गया है की जहां व्यक्ति को अच्छे विचार मिले तुरंत बिना सोचे समझे ग्रहण कर लेना चाहिए।
5- कला या गुण
शिल्प का शाब्दिक अर्थ कला से है। मनुस स्मृति में ये भी बताया गया है कि जहां कहीं से भी या जिस किसी भी व्यक्ति से जो कला या गुण मिले, उसे बिना किसी संकोच से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। अलग-अलग प्रकार की कला का ज्ञान होने के कारण यही कला आगे जाकर आपके जीवन की आजीविका बन सकती है या आपको समाज और देश में प्रसिद्धि दिला सकती है और आपका जीवन खुशियों से भर सकती है।
6- उपदेश
आपको जहां भी अच्छे उपदेश सुनने को मिले जो की जीवन को सफलता के शिखर तक ले के जाने वाले हो तो ऐसे उपदेश को बिना संकोच लिए ग्रहण करना चाहिए। किसी संत का उपदेश आपको नया रास्ता दिखा सकता है। जिससे आपके जीवन की तमाम मुश्किल आसानी से समाप्त हो सकती है। लेख पसन्द आये तो अगले लेख के लिए सब्सक्राइब पर क्लिक करें।
Comments
Post a Comment