ये 5 सच्चाई दूसरों को, बताने की गलती, भूलकर भी मत करना


लोग कहते हैं कि सच्चाई ही हर रिश्ते को मजबूत बनाती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि यही सच्चाई ही हमारे लिए मुसीबत का कारण बन जाती है। कई बार आपने देखा होगा कि जाने-अनजाने कोई ऐसी बात जो आपने किसी दूसरे को बताई हो वह आपके लिए मुसीबत का कारण बन गयी हो। इसीलिए कहा जाता है कि कुछ बातों को राज ही रहने देना चाहिए उसी में सबकी भलाई होती है। तो आइये जाने वो कौन सी बाते हैं।
1- आपने देखा होगा कि बहुत से लोगो को ये आदत होती है कि वो आपने मान-सम्मान का समाज में कुछ ज्यादा ही दिखावा करते हैं। अपने मान-सम्मान का दिखावा कभी नहीं करना चाहिए। इससे आपको समाज में अन्य लोगो की नफरत का शिकार होना पड़ता है। ज्यादा शो बाजी नही करनी चाहिए।
2- अगर जीवन में कभी भी आपके साथ कोई बुरा व्यवहार या बर्ताव हुआ है। तो इस बात को कभी भी भूलकर बि किसी को नहीं बताना चाहिए। ऐसी घटनाओं की जानकारी अगर दूसरों को होगी। तो वो आपका मजाक ही बनायेगे। जिससे आप अपने जीवन में उन बुरी यादों से कभी भी पीछा नहीं छुड़ा पायेंगे।
3- ये सभी जानते हैं कि पैसा हम सभी के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन कभी-कभी ये पैसा हमारे लिए मुसीबत का कारण भी बन सकता है। इसीलिए अपने धन की सही जानकारी दूसरे को कभी नहीं देनी चाहिए। क्योकि कोई भी आपके धन को नुक्सान पहुँचा सकता है। उसकी नियत खराब हो सकती है।
4- किसी भी व्यक्ति को अपने दुखों या परेशानी को कभी किसी को नहीं बताना चाहिए। यदि हम अपने दुःख या परेशानी को किसी को बताएँगे तो दूसरे उस दुःख को कम तो नहीं कर सकेंगे लेकिन उसका मजाक अवश्य बना सकते है।
5- अगर कभी भी जीवन में आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगे या धन के परेशानी होने लगे तो ये बात बाहर किसी को भूलकर भी ना बताये। क्योंकि यह बात पता चलने पर कोई भी आपकी मदद के लिए तैयार नहीं होगा। खबर अच्छी लगे तो अगली खबर के लिए ऊपर सब्सक्राइब पर क्लिक करें।

Comments