धनवान बनने के 5 गुप्त रहस्य


आज के समय में हर कोई धनवान बनना चाहता है। ये तो आप जानते ही होंगे कि कोई भी व्यक्ति धनवान बनता है। अपने भाग्य के बल पर या अपने कर्म के बल पर, लेकिन कभी-कभी ये दोनों ही सिद्धांत व्यर्थ सिद्ध हो जाते हैं। हमारे पूर्वज द्वारा और हमारे शास्त्रों में धनवान बनने के ऐसे गुप्त रहस्य बताए गए हैं।
जिसे अपनाकर आप भी धनवान बन सकते हैं। आमीर बनने के 5 ऐसे गुप्त रहस्य जिन्हें अपनाकर आप चमत्कारिक रूप से धनवान बनने की राह पर चल पड़ेंगे। और इसका परिणाम आप को बहुत जल्द देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं वो पांचो रहस्य जो आप की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव लायेगा।
1- अगर आप ने ठान लिया है। आप सचमुच ही धनवान बनना चाहते हैं तो आपको एक अमीर ब्यक्ति की जो सोच होती है, वैसी ही अपनी सोच को बनाना होगी। आपको अपना रहन-सहन, वेस-भूसा भी बदलनी होगी। खुद को अमीर समझना होगा। विश्वास की बहुत बड़ी ताकत होती है। सोच बदलेंगे तो भविष्य बदलेगा। जो लोग खुद को दरिद्र मानते हैं, उनकी जिंदगी दरिद्रता में ही बीत जाती है।
2- आपने देखा होगा कि भगवान के पास हर कोई मांगने जाता है। लेकिन धन्यवाद देने कितने लोग जाते हैं। आपको अभी तक जीवन में जो कुछ भी मिला है। उसके लिए ईश्वर, प्रकृति, ऊपर वाले या किसी भी व्यक्ति को दिल से धन्यवाद जरूर दें। धन्यवाद की ताकत को जरूर समझें और आप हर समय धन्यवाद देने के लिए तैयार रहें। क्योंकि आगे भी आपको बहुत कुछ मिलने वाला है। 
3- प्रकृति, ईश्वर और आकाश के पास आपको देने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन यदि आपके पास किसी चीज या वस्तु को पाने के लिए अंदर से चाहत नहीं है तो वह आपको नहीं मिलेगी। आपकी चाहत या मांग में जबरदस्त विश्वास और ताकत होनी चाहिए। उससे मांगते वक्त मन में विश्वास रखो। आपकी मांग बिल्कुल स्पष्ट होनी चाहिए। मांगे और उसके मिलने का विश्‍वास के साथ इंतजार करें, तो वह निश्‍चित मिलेगी। आपकी इच्छा या मांग बदलती रहेगी तो इंतजार लंबा होता चला जाएगा।
4- अपने आप को घर को वस्तु अनुसार ढालें। क्रोध कभी न करें और किसी भी प्रकार के व्यसन से हमेशा दूर रहें। अपने बैठक रूम में ऐसे चित्र लगाएं जिसमें एक हंसता हुआ खुश परिवार नजर आ रहा हो। पूजा के स्थान पर माता लक्ष्मी का ऐसा चित्र लगाएं जिनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो। आप भोजन सदैव पूर्व या उत्तर की ओर मुह करके करें। जब भी दीपक जलाएं तो उसकी बाती उत्तर की ओर रखें। इसके अलावा हल्दी की गांठ, पीली कोड़ियां, तांबे या चांदी के सिक्के तिजोरी में रखें। घर में वातावरण को हमेशा सुगंधित बनाए रखें। जेब में कुछ सिक्के हमेशा रखें। प्रति शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक और सुगंधित अगरबत्ती जरूर लगाएं।
5- आप 10, 50 या 100 के नोटों की एक गड्डी बना लें। आप प्रतिदिन सोने से पूर्व उन्हें गिनकर यथास्थान पर रखकर सो जाएं। ऐसा कम से कम 43 दिन तक करें। इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। खबर अच्छी लगे तो अगली खबर के लिए ऊपर सब्सक्राइब पर क्लिक करें।

Comments