अपने सपनों का महल तैयार करने के लिए लोगों को बहुत पैसा कमाना पड़ता है, लेकिन फिर भी कुछ लोग पूरी जिन्दगी की कमाई से एक छोटा घर भी नहीं बना पाते हैं। मुकेश अंबानी सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया भर के अमिर लोगों में से एक हैं। देश के सबसे अमीर आदमी है तो ज़ाहिर है उनकी लाइफ भी लक्ज़री होगी।
दोस्तों उनका जितना बड़ा कारोबार है उतनी ही शानदार उनकी लाइफ है। वो दुनिया के सबसे महेंगे घर में रहते है। उनके पास खुद का प्राइवेट जेट, महंगी कार के अलावा न जाने कौन कौन सी ऐसो आराम की चीजें है। हम इसका अंदाजा भी नही लगा सकते हैं। हाल ही में मुकेश अम्बानी ने एक नौका (याट) खरीदा है जो पानी पर चलते फिरते एक महल जैसा है चलिए बताते हैं इसके बारे में।
दोस्तों घर तो अपने बहुत देखे होंगे पर ऐसा चलता फिरता महल कभी नहीं देखा होगा। मुकेश अम्बानी की ये नौका मुंबई के ब्रिज कैंडी पर पार्क होती है। ये नौका एक फ्रेंच शिफ्ट कंपनी ने बनाई है। 58 मीटर लम्बी और 38 मीटर चौड़ी है। इसका फ्लोर एरिया 36600 वर्ग फूट का है। जिसमे 12 यात्री और 20 क्रू मेम्बेर्स ठहर सकते है। फ्यूल सेविंग के लिए इसमें 20 से 30 प्रतिशत ग्रीन एनर्जी का उपयोग होता है। जबकि 40 से 50 प्रतिशत बिजली की खपत होती है। इसके लिए इस नौक में 9000 वर्ग फूट में सोलर पैनल लगाए गए है। जो प्रतिदिन 500 किलोवाट की बजली बनाते है।
इस नौका में आवश्कता की सभी सुविधा प्रदान की गयी है। जिसमे रहने वालों को महलों जैसी सुख सुविधाएं मिलेंगी। इसमें एक बड़ा पूल, 3 डेस्क, एक स्पा, जिम, एक हेलिपैड, एक म्यूजिक रूम, एक डाइनिंग रूम, एक सिनेमा, एक लाउंज आदि मौजूद है। इसमें आये मेहमान समुन्द्र के व्यू का भी आनंद ले सकते हैं। हालांकि इस योर्ट की कीमत कितनी है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। खबर अच्छी लगी हो तो अगली खबर के लिए फॉलो या सब्सक्राइब करें।
Comments
Post a Comment