सपने में किसी के साथ सम्बन्ध बनाने का क्या है मतलब


आप भी यदि सपने में अपने पति, पत्नी, लवर या किसी और के साथ सम्बन्ध बनाते दिखाई दे रहे हैं, तो इसके दो अलग-अलग मतलब हो सकते हैं। सपनों की दुनिया बहुत अजीब है। सोने के बाद हम किस दुनिया में चले जाते हैं हमें खुद ही नही मालूम होता। सपनों की दुनिया से हमारी असल जिंदगी कितनी अलग है और इसका हमारी जिंदगी से क्या रिश्ता है ये समझना कई बार मुश्किल हो जाता है। सपने में किसी से सम्बन्ध बनाने की घटना यदि हमारे साथ घटित हो रही है या कोई ऐसा विचार आ रहा है तो घबड़ाने वाली कोई बात नही।
कई लोगों के साथ ऐसा होता है और ये काफी आम बात भी है। लेकिन इस सपने से व्यक्ति कई बार हैरान हो जाते हैं। सपने के विशेषज्ञों का कहना है कि सम्बन्ध बनाने से जुड़ा सपना कुछ ऐसा होता है जिसे भुलाने का विचार तो काफी दूर है। कितनी देर तक व्यक्ति यह नहीं समझ पाता कि उसे ऐसा सपना आया ही क्यों। इसके कई कारण हो सकते हैं। क्योंकि सपने में सम्बन्ध बनाने का ऐसा दृश्य हो सकता है कि व्यक्ति को बिल्कुल भी इसकी अपेक्षित ना हो। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि सपने में वो किसी और को सम्बन्ध बनाते हुए देखते हैं।
कुछ लोग कहते हैं कि उन्होंने अपने परिजनों को इस अवस्था में देखा है। लेकिन सबसे अधिक अचम्भा तब होता है जब खुद को ऐसी अवस्था में स्वप्न के दौरान पाना। सुनने और देखने में वाकई यह अजीब लगता है, लेकिन इन स्वप्नों का एक अर्थ होता है। यदि आप सपने में अपने पति,पत्नी, लवर या किसी और के साथ सम्बन्ध बनाते दिखाई दे रहे हैं, तो इसके दो अलग-अलग मतलब होते हैं। या तो आप दोनों के बीच का रिश्ता काफी बेहतर चल रहा है या फिर आपको अपने पार्टनर से वह सब नहीं मिल रहा जो आप चाहते या चाहती हैं।
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे सपने इसलिए आते हैं क्योंकि असल जिंदगी में आप इसका लुत्फ उठाने में असमर्थ हो रहे हैं। या फिर चाहकर भी आप अपनी इन भावनाओं को सामने लाने में अक्षम हैं। अगर ऐसा सपना आए तो एक बार आपको अपने पार्टनर से बात करके इसका कारण जानने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आप सपने में अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड के साथ सम्बन्ध बनाते या बनाती नजर आती हैं तो इसके तीन कारण हो सकते हैं। पहला यह कि हो सकता है पुराने प्रेमी प्रेमिका के साथ आपकी सम्बन्ध बनाने की लाइफ बहुत अच्छी रही हो।
दूसरा कारण यह है कि हो सकता है कि आप अपने नए साथी की तुलना पुराने साथी से ना करते या करती हों लेकिन आपका अवचेतन मन ऐसा करता है। तीसरा एवं आखिरी कारण आपकी जरूरत से जुड़ा है। अगर आप सिंगल है और तब आपको ऐसा सपना आ रहा है तो इसका मतलब है कि आप सम्बन्ध ना बना पाने के लिए मिस कर रही या रहे हैं या अपने पूर्व पार्टनर को मिस कर रहे हैं। खबर अच्छी लगे तो अगली खबर के लिए ऊपर सब्सक्राइब पर क्लिक करें। और अपने चाहने वालों को भी शेयर करें।

Comments