दुनिया का सबसे महंगा घर है, मुकेश अंबानी का एंटीलिया, जाने क्यों, The world's most expensive house, Mukesh Ambani's antelia, why not go.
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में शुमार है, जिसे दुनिया का सबसे महंगा निजी घर कहा जाता है। आइये आपको बताते हैं कि इस घर में ऐसी क्या विशेषता है जिसकी वजह से इसे दुनिया का सबसे महंगा घर कहा जाता है। जान कर आप भी इसके मुरीद हो जाएंगे।
एंटीलिया को बनाने में 11 हजार करोड़ रूपये यानी लगभग 200 करोड़ डॉलर की लागत आई थी। इसलिए इसे दुनिया का सबसे महंगा निजी घर भी कहा जाता है।
महल जैसे दिखने वाले इस घर की ऊंचाई 27 मंजिल है और ये मुम्बई में है।
ये घर कुल 4,00,000 स्क्वायर फीट में बना है। सबसे खास बात ये है कि घर के हर कमरे का इंटीरियर एक दूसरे से अलग है।
अटलांटिक महासागर के एक पौराणिक द्वीप के नाम पर इसका नाम एंटीलिया रखा गया है।
ये घर इतना बड़ा है कि इसके अंदर 600 लोग काम करते हैं।
इस घर का डिजाइन इस प्रकार से बनाया गया है कि यह अधिकतम 8 रिक्टर स्केल भूकंप के झटके को आसानी से झेल सकता है।
पार्किंग के ऊपर वाले फ्लोर में 50 सीटर सिनेमा हॉल है और उसके ऊपर आउटडोर गार्डन है।
एंटीलिया को ऑस्ट्रेलियन कंस्ट्रक्शन कंपनी लैग्टोंन होल्डिंग ने बनाया है और इसे शिकागो में रहने वाले आर्किटेक्ट पर्किन्स ने डिजाइन किया है।
यह पहला ऐसा घर है, जहां हेलिपैड हैं। इसमें 3 हेलिपैड की सुविधा है।
मुकेश अंबानी अपनी पत्नी, बच्चों और मां के साथ टॉप फ्लोर्स से ठीक नीचे वाले फ्लोर में रहते हैं। घर में कुल 9 लिफ्ट लगी हैं। घर में 1 स्पा और मंदिर भी है।
एंटीलिया में योगा स्टूडियो, आइसक्रीम रूम और तीन से ज्यादा स्विमिंग पूल भी हैं और सबके रहने के लिए अलग-अलग फ्लोर हैं।
एंटीलिया में नीचे से 6 फ्लोर केवल पार्किंग के लिए बनाए गए हैं। घर में एक साथ 168 कारें आराम से पार्क की जा सकती हैं।
एंटीलिया साल 2010 में बनकर तैयार हुआ था। उस समय पूरी दुनिया में इसे लेकर खूब चर्चा हुई थी। खबर पसंद आये तो अगली खबर के लिए फॉलो या सब्सक्राइब करें।
Comments
Post a Comment