चीन 135 करोड़ की आबादी वाला सस्ती तकनीक बनाने के अलावा अपनी तेज मैन्यूफैक्चरिंग पॉवर के लिए भी जाना जाता है। इतना ही नहीं दुनिया का पहला सबसे बड़ा बाजार होने के साथ साथ वह अपनी टेराकोटा सेना, दिलचस्प आविष्कारों, चाय, ग्रेट वॉल ऑफ चाइना और वन चाइल्ड पॉलिसी के साथ-साथ कई और चीजों के लिए अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। आइये जानतें है चीन के कुछ खास और अनोखी बातें।
1- सेक्स ट्वॉय का 70 फीसदी हिस्सा चीन में बनता है।
2- चीन के 100 मिलियन यानी 10 करोड़ लोगों को हर दिन एक डॉलर प्रति दिन पर जीना पड़ता है।
3- पूरी दुनिया में दी जाने वाले मौत की सजा से 4 गुना मौत की सजा अकेले चीन में दी जाती है।
4- चीन में सरकारी मंजूरी के बिना पुर्नजन्म की मनाही है।
5- चीन में साल 2009 से ही फेसबुक, ट्विटर और न्यूयॉर्क टाइम्स की साइट ब्लॉक की जा चुकी है।
साइट ब्लॉक होने के बावजूद चीन में फेसबुक के 95 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं।
6- दुनिया में पहली बार कागज की करेंसी का ईजाद चीन में 1400 साल पहले हुआ था।
7- चीन में करीब 35 मिलियन लोग अब भी गुफाओं में रहते हैं।
8- चीन में आज भी करीब 700 मिलियन लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
9- चीन में सूर्योदय सुबह 10 बजे के आस पास होता है।
10- चीन में हर 30 सेकेंड में एक बच्चे का जन्म होता है।
11- चीन में हर साल करीब 1 मिलियन लड़कियां गर्भपाता करवाती हैं, साथ ही एक बच्चा नीति के कारण हजारों बच्चियों को उनकी मांएं छोड़कर चली जाती हैं।
12- साल 2020 तक चीन में 30 से 40 मिलियन ऐसे लोग होंगे जिन्हें पत्नियां नहीं मिलेंगी।
13- हर पांच दिन में एक गगनचुंबी इमारत चीन में बन जाती है।
14- चीन में इंटरनेट के लती लोगों के लिए एक उपचार केंद्र भी है।
15- हर साल करीब 4 मिलियन बिल्लियों को चीन में मारकर खाया जाता है। खबर अच्छी लगे तो अगली खबर के लिए फॉलो या सब्सक्राइब करें।
Comments
Post a Comment