Image source- google
अगर कभी छिपकली आपके घर में या आस-पास कहीं दिख जाए तो आप एक दम से डर जाते होंगे और तुरन्त उसे उस जगह से भगाने लगते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदू धर्म और शास्त्रों के अनुसार छिपकली का बहुत महत्व है? छिपकली का शरीर के विभिन्न अंगों पर गिरना एक प्रतीकात्मक अर्थ भी होता है। आइये जानते हैं।
हमारे शास्त्रों के अनुसार यदि छिपकली सिर पर गिरे तो यह अच्छा नहीं बल्कि बहुत बुरा शगुन होता है। यह विवाद या झगड़े को इंगित करता है।
इसके अलावा अगर छिपकली सिर के बीच में गिरे तो, यह बीमारियां लाता है। रोग की संभावना बढ़ जाती है।
एक ज्योतिषीय पाठ के अनुसार कहा गया है कि यदि छिपकली पेट, नाभि या छाती पर गिरे तो यह अच्छा शगुन माना जाता है।
अगर छिपकली पुरुष के शरीर के सीधे अंग पर गिरे और महिला के उल्टे अंग पर तो, इसे बहुत शुभ माना जाता है।
इसी तहर से गर्दन पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब यश की प्राप्ति हो सकती है।
अगर दायें पैर के तलवे पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
तो अगर आपके शरीर के भी किसी अंग पर छिपकली गिरी हो तो समझ जाएं कि इसका मतलब क्या हो सकता है। खबर अच्छी लगे तो अगली खबर के लिए फॉलो या सब्सक्राइब करें।
Source: भारतीय हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार
Comments
Post a Comment