भारतीय गुटखे से अमेरिका भी है परेशान

        Image source: duniyanewstv
सभी लोग जानते हैं कि गुटखा हमारे सेहत के लिए कितना नुकसान पहुंचता है। भारत में गुटखा खाने वालों की संख्या करोडों में है। भारत में एक दिन में लगभग 7 करोड़ गुटखे के पैकेट लोग खा जाते हैं। गंभीर बिमारियों के चलते गुटखा भारत के कई राज्यों में प्रतिबंधित है।
इसके बावजूद ये धड़ल्ले से बिक रहा है गुटखे से मुँह का कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता हैं इसीलिए इसे भारत के कई राज्यों में बैन किया गया है। युवाओं में गुटखा अच्छा खासा लोकप्रिय है।
इसकी एक वजह ये भी है कि ये आसानी से मिल जाता है और सस्ता होता है लेकिन अब भारत का ये सस्ता नशा अमेरिका तक पहुँच गया है।
जिससे वहाँ की सरकार के होश उड़ गए हैं अमेरिकी अधिकारी इस पर रोक लगाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका के ओहायो राज्य में कई युवा गुटखा खाते देखे जा रहे हैं जिसके चलते वहां की सरकार परेशान है।
सरकारी अधिकारी इसे ड्रग्स की तरह देख रहे हैं और इसपर प्रतिबन्ध लगाने की सोच रहे हैं। उनका मानना है ये अमेरिका में भारत या नेपाल से अवैध तरीके से लाई जा रही है। गुटखा और तम्बाकू को कैंसर का मुख्य कारण माना जाता है इसलिए अमेरिकी सरकार इसे बैन करने की सोच रही है। खबर अच्छी लगी हो अगली खबर के लिए फॉलो या सब्सक्राइब करें।

Comments