राशिफल 12 जुलाई 2018, गुरुवार के दिन क्या करें, क्या ना करें?


अपने नाम के पहले अक्षर से जानें। 
आपकी राशि क्या है ? :-
( मेष राशि ) :– 
चू , चे, चो, ला, ली, लू , ले, लो, अ, 
( वृष राशि ) :– 
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू , वे, वो,
( मिथुन राशि ) :– 
का, की, कू , घ, ड़, छ, के, को, हा,
( कर्क राशि ) :- 
ही, हू , हे, हो, डा, डी, डू , डे, डो,
( सिंह राशि ) :– 
मा, मी, मू , मे, मो, टा, टी, टू , टे,
( कन्या राशि ) :–
टो, पा, पी, पू , ष, ण, ठ, पे, पो,
( तुला राशि ) :-
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू , ते,
( वृश्चिक राशि ) :- 
तो, ना, नी, नू , ने, नो, या, यी, यू ,
( धनु राशि ) :–
ये, यो, भा, भी, भू , धा, फा, ड़ा, भे,
( मकर राशि ) :– 
भो, जा, जी, खी, खू , खे, खो, गा, गी,
( कुंभ राशि ) :– 
गू, गे, गो, सा, सी, सू , से, सो, दा, 
( मीन राशि ) :– 
दी, दू , थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

 11 जुलाई 2018 दिन बुधवार, आज का राशिफल। आपके भाग्य में क्या लिखा है। हम क्या करें क्या ना करें आइए जानते हैं। क्या कहते हैं आपके सितारे। आइये जानते हैं।

मेष राशि :- आपके लिए आज के दिन मानसिक तनाव बना रह सकता है। आपको अपने परिवार में अन्य लोगों के साथ खासकर माता के साथ तालमेल बनाकर रखना हितकारी रहेगा। घर से बाहर निकलते समय एक या दो घूंट पानी पीकर जरूर निकलें।

वृष राशि :- आज के दिन आप अपने मित्रों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें। आपका शुभ रंग लाल है। आज आप जो भी कार्य को प्रारंभ करेंगे उसमें आपको सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।

मिथुन राशि :- अगर आप घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा करते हैं तो इसका अत्यधिक शुभ फल मिलेगा। आज आपका भाग्य आपके साथ है। आपके कार्य क्षेत्र में आपको धन लाभ होने का संयोग है।

कर्क राशि:-  आज आपको अपने मित्रों से हर संभव सहायता मिलेगी। आपके मित्रों के जरिए आपके अपने कार्य क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। आज आपके लिए कन्याओं का को भोजन कराना और पूजा करना अत्यंत ही शुभ फलदायक होगा।

सिंह राशि :- आज आपका अपने परिवार के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत होगा। यह ध्यान दें कि आज के दिन आप लाल रंग से थोड़ा परहेज रखें। आज आपके घर में या आस-पास परिवार में मांगलिक कार्य होगा।

कन्या राशि :- आज के दिन नौकरी करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ दिन है। आपके अपने दोस्तों के साथ कहीं छुट्टी मनाने या घूमने की योजना बन सकती है। आज परिवार के तरफ से सहायता मिलना संभव है। आजा व्यक्तिगत रूप से प्रभावशाली रहेंगे।

तुला राशि :- आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से आपका वाद विवाद हो सकता है। आज आपके यहां कोई पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। आपके परिवार में आज खुशनुमा माहौल बना रहेगा। 

वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुत्तों की सेवा करना आज आपके लिए फलदाई है। आपकी किसी जान पहचान वाले व्यक्ति के द्वारा आपके कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने का सहयोग संयोग है।

धनु राशि :- अपने बातों और कार्यों से आज आप लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके कार्य क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेगा। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज भाग्य का अत्यधिक सहयोग मिलेगा। 

मकर राशि :- आज विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ही शुभ दिन है। उनके मेहनत का फल मिलेगा। आपका शुभ रंग लाल है। आपको हर तरफ से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। आज भाग्य भी आपका साथ देगा।

कुंभ राशि :- आज आप किसी की बातों में आकर कोई काम ना करें। आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपके स्वभाव में गुस्से की अत्यधिकता रहेगी। उस पर आप को काबू रखने की जरूरत है। 

मीन राशि :- आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप लाल रंग से परहेज रखें। विद्यार्थियों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। उनको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।

दोस्तों अगर खबर आपको अच्छी लगी हो और ऐसे ही रोज अपने भाग्यफल और राशिफल से अपडेट रहना चाहते हैं तो हमें subscribe करें। और अपने मोबाइल पे सबसे पहले नोटिफिकेशन  पायें।

Comments