14 जुलाई 2018 का राशिफल, aaj ka rashifal


14 जुलाई 2018 दिन शनिवार, आज का राशिफल। आपके भाग्य में क्या लिखा है। हम क्या करें क्या ना करें आइए जानते हैं। क्या कहते हैं आपके सितारे। आइये देखते हैं।
मेष राशि :- आज आपका स्वास्थ्य अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा बेहतर रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने घर के बड़ों से सलाह जरूर लें। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज के लिए शुभ रंग सफेद है।
वृष राशि :- कोई भी नया कार्य करने के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ है। जो भी कार्य आज आप शुरू करेंगे। उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। आज के दिन आपका शुभ रंग लाल है।
मिथुन राशि :- आज आपके शरीर में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। आज आप कोई भी कार्य अपनी इच्छा अनुसार पूरा करेंगे। घर के बड़ों से भी आज आपको अत्यधिक सहायता मिलेगी। आज के लिए आपका शुभ रंग पीला होगा।
कर्क राशि :- आज के दिन आपका किसी से विवाद होने की संभावना है। किसी से कोई बात कहने से पहले सोच विचार कर लें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। शरीर में स्फूर्ति रहेगी। मित्रों की सहायता प्राप्त होगी। आज के लिए आपका शुभ रंग लाल होगा।
सिंह राशि :- आज आपका नए लोगों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। आपके परिवार या आसपास मांगलिक कार्य होगा। भाग लेना शुभ होगा। आज का दिन आपका अच्छा व्यतीत होगा। आज के दिन का आप का शुभ रंग काला होगा।
कन्या राशि :- आज आप के मान सम्मान को लेकर ठेस पहुंचने की संभावना है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपका दिन सामान्य है। सोच समझकर ही बात करना या कार्य करना ज्यादा उचित रहेगा।
तुला राशि :- आज आपके स्वभाव में थोड़ा गुस्सा देखने को मिल सकता है। बुजुर्गों की सेवा से शुभ फल मिलेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य में दिक्कत आने की संभावना है। जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। थोड़ा सचेत रहें।
वृश्चिक राशि :- आज आपके आसपास कोई अनहोनी घटना घटित होने की संभावना है। आज भाग्य आपकी हर संभव सहायता करेगा। आपके कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलेंगे। लोगों से अच्छा आचरण करना ज्यादा उचित रहेगा।
धनु राशि :- आपका मन धार्मिक कार्य की तरफ बढ़ेगा। हो सके तो बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। आप के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आप हरे रंग से परहेज रखें।
मकर राशि :- आज आपको हर तरफ से सुखद समाचार मिलेगा। आज आप अत्यंत उत्साहित रहेंगे। जिससे आपके कार्यक्षेत्र में काफी सहायता मिलेगी। ध्यान रखें मुंह से कोई गलत बात ना निकल जाए। आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग लाल होगा।
कुंभ राशि :- आज आपके शरीर में उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। भाग्य का भी आपको साथ मिलेगा। पारिवारिक सुख का अच्छी तरह उपभोग करेंगे। परीक्षा वगैरह में हो सकता है। कुछ निराशा मिले धैर्य रखने की आवश्यकता है।
मीन राशि :- आपके कार्यक्षेत्र में उच्च पदों पर आसीन लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।
दोस्तों अगर खबर आपको अच्छी लगी हो और ऐसे ही रोज अपने भाग्यफल और राशिफल से अपडेट रहना चाहते हैं तो हमें subscribe करें। और अपने मोबाइल पे सबसे पहले नोटिफिकेशन  पायें।

Comments