दोस्तों सभी को मेरा नमस्कार। आपके लिए हम लाए हैं, 10 जुलाई 2018 मंगलवार, आज का राशिफल। आपके भाग्य में क्या लिखा है। हम क्या करें क्या ना करें आइए जानते हैं। क्या कहते हैं आपके सितारे।
वृष राशि - आप अपने घर में किसी भी कार्य में सबके साथ समान व्यवहार रखना ज्यादा उचित रहेगा। अपने बातों पर संयम रखें वरना किसी से मनमुटाव हो सकता है। खर्च पे विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज आप दूसरों से प्रभावित होंगे।
मिथुन राशि - आपके परिजनों के साथ कलह होने की संभावना है। इसलिए सावधान रहें ईश्वर का ध्यान करना ज्यादा उचित रहेगा। ध्यान रखें आवेश में कोई कार्य न करें। स्वास्थ्य की भी चिंता रहेगी। धार्मिक कार्य में भाग लेना ज्यादा उचित रहेगा।
कर्क राशि - आज के दिन आपको अनेक प्रकार की चिंताएं सताएंगी। धन खर्च अधिक हो सकता है। आज के कार्यो में आपको संतोषजनक परिणाम नहीं मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का दिन आपके लिए विशेष अनुकूल नहीं है।
सिंह राशि - आज का दिन नौकरी आदि में प्रमोशन का योग है। घर के सजावट पर अधिक ध्यान देंगे। माता से भी लाभ मिलने की उम्मीद है। शरीर स्वस्थ रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। धन वैभव में भी बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों के लिए अत्यंत ही शुभ दिन है।
कन्या राशि - आपका स्वभाव उग्र रहेगा। मानसिक रूप से भी परेशान रहने की उम्मीद है। यदि सफलता चाहिए तो परिश्रम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और क्रोध न करें। आलस्य भरा दिन होगा।
तुला राशि - आज आपके यहां छोटे से प्रवास का आयोजन होने की उम्मीद है। सामाजिक क्षेत्र में आपको अत्यधिक मान-सम्मान मिलने का योग दिख रहा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। सांसारिक जीवन का विशेष आनंद उठाएंगे। व्यापार में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि - आज आपके तन-मन में स्फूर्ति का संचार होगा। दोस्त के भेष में प्रतिस्पर्धी आपके सामने आएंगे। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ प्रणय वह मिलन की संभावना है। आर्थिक लाभ के संकेत है। अधूरे कार्य भी पूरे होंगे।
धनु राशि - आज के दिन आप किसी भी विवाद से बच कर रहे। अपने खाने-पीने पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके शरीर का स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। नकारात्मक विचारों को अपने मन में कतई ना आने दें।
मकर राशि - आज आपका दिन हर तरह से अति उत्तम रहेगा। हां यह जरूर है कि थोड़ा कामकाज को लेकर आप चिंतित रहेंगे। ननिहाल से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपका मन खुश रहेगा और पूरा दिन आनंद में रहेगा।
कुंभ राशि - आज का दिन आपके कामकाज को लेकर अतिउत्तम रहेगा। आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना है। कहीं आप का बना हुआ काम बिगड़ जाए। धन खर्च अत्यधिक होगा। अतः संभल कर रहें शिक्षा के लिए भी हर तरफ से उत्तम दिन है।
मीन राशि - आज का दिन आपके कार्यों के लिए अत्यंत ही उत्तम दिन है। आपके ससुराल वालों से भी संबंध मधुर होगा। अपने मित्रों और भाइयों तथा परिवार वालों से काफी सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मेष राशि - नए कार्यों के लिए अत्यंत ही उत्तम दिन है। मित्रों और आपके प्रेमी लोगों से मुलाकात होगी। कार्यों में सफलता और प्रतिस्पर्धा में भी आपको विजय मिलेगी। आपके मायके वालों से अच्छा समाचार मिलेगा। दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है।
दोस्तों अगर खबर आपको अच्छी लगी हो और ऐसे ही डेली राशिफल से अपडेट रहना चाहते हैं तो लाइक करें, शेयर करें, और रोज अपडेट रहने के लिए subscribe करें। तो मिलते हैं अगले दिन नए राशिफल अपडेट के साथ।
Comments
Post a Comment